सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heavy rain brings relief from heat, raises farmers' concerns

Champawat News: झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों की बढ़ाई चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 11 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain brings relief from heat, raises farmers' concerns
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। करीब एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं समय-समय पर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
Trending Videos

सोमवार की दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के कारण बाजार में खरीदारी करने आए लोगों में अफरातफरी मच गई। बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इधर, बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इस समय किसानों की धनियां, प्याज, लहसुन और आलू की फसल तैयार हो चुकी है। अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि से उनकी फसलों और फल पौधों को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है। कई जगहों पर फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed