{"_id":"694828500f67b495900f9018","slug":"leopard-climbs-tree-in-kolidhek-panic-grips-residents-champawat-news-c-229-1-shld1019-133260-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कोलीढेक में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कोलीढेक में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, दहशत में आए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के कोलीढेक में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के कोलीढेक गांव में तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में आ गए। सुबह लोगों को देवदार के पेड़ पर चढ़ा हुआ तेंदुआ दिखा तो अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़े। तेंदुए का वीडियो भी बनाया। वहीं वन विभाग का कहना है कि पेड़ पर चढ़ा जीव तेंदुआ नहीं बल्कि खदोड़ था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे एक तेंदुआ क्षेत्र के एक होटल के पास पेड़ पर तीन घंटे तक बैठा रहा। तेंदुए को देखकर लोग दहशत में आ गए। जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। तेंदुए के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना देने के घंटो बाद भी वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों ने नाराजगी जताई।
इधर, रेंजर एनडी पांडे ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक वह जानवर वहां से जा चुका था। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा जानवर तेंदुआ नहीं बल्कि खड़ोद है। रेंजर ने कहा कि विभाग सतर्क है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है। स्थानीय लोगों नेवन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है।
धूनाघाट क्षेत्र में कमलेश के बसौटा और मेल्टा तोक में तेंदुए का खौफ
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लाॅक के धूनाघाट क्षेत्र में ग्राम सभा कमलेख के बसोटा तोक में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखने से लोग शाम होने ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। तेंदुए के खौफ को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने कमलेख के मेल्टा तोक निवासी सुंदर सिंह बोहरा के घर के आंगन में बंधी गाय और बकरी को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया। बसौटा तोक के मदन सिंह और मोहन सिंह की दो-दो बकरियों को मार डाला। जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियों को वार्ता कर ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने की बात कही। सूचना पर वन दरोगा कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और बताया कि पहले कैमरा ट्रैप लगाकर तेंदुए की लोकेशन का पता लगाया जाएगा उसके बाद पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X