सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard scare dims Holi singing

Champawat News: तेंदुए की दहशत से होली गायन की चमक हुई कम

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 03 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard scare dims Holi singing
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट गांव में तेंदुए ने महिला पर हमला करने के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। इस कारण जगह-जगह रात में होने वाले होली गायन भी बंद कर दिए हैं। ग्रामीणों ने घास लकड़ी के लिए जंगल जाना छोड़ दिया है और शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
Trending Videos




ग्रामीणों में तेंदुए का इतना खौफ हो गया है कि उन्होंने रात में होली गायन भी बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि बाराकोट क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। पूर्व में तेंदुआ एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार चुका है जबकि दो अन्य लोगों को घायल भी कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हमलावर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। रेंजर आरके जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में सक्रिय है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बताया कि वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर रही है। पिंजरे और ट्रेप कैमरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed