सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Take me to Rangoli Mahal, your flute has captivated my heart

Champawat News: ले चल रंगोली महल, तेरी बंशी ने मेरो मन मोह लिया

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 03 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Take me to Rangoli Mahal, your flute has captivated my heart
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुमाऊंनी खड़ी होली का उल्लास चरम पर है। कार्की फार्म वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित होली महोत्सव में महिला और पुरुष होल्यारों ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। महिलाओं ने तेरी बंशी ने मेरो मन मोह लिया और ले चल रंगोली महल जैसे गीतों पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।
Trending Videos

देर रात तक चली इस बैठकी में रघुवर से बैर करो न पिया और आलि धूम मची ब्रज कुंजन में जैसे भक्तिमय गीतों की गूंज रही। होल्यारों ने भक्त प्रहलाद और भगवान नरसिंह के प्रसंगों को गीतों के माध्यम से जीवंत कर माहौल को पूरी तरह होली के रंग में सराबोर कर दिया। अंत में, सोमवार देर रात विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, कार्की फार्म वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी, संरक्षक जगदीश चंद्र जोशी, होली समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह बोहरा, कुशल सिंह राणा, रवींद्र सिंह, रेखा बोहरा, भुवन खर्कवाल, जगदीश महराना, देवकी जोशी, माया जोशी, गोदावरी बिष्ट आदि मौजूद थे। इधर, गांधी मैदान में सोमवार देर रात भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में भाजपा टनकपुर मंडल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम किया गया। यहां होलिका दहन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed