सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Naturopathy hospital will provide treatment facility through Ayurvedic method

Champawat News: नेचुरोपैथी अस्पताल से मिलेगी आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 07 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Naturopathy hospital will provide treatment facility through Ayurvedic method
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के कोलीढेक झील क्षेत्र में योगा नेचुरोपैथी अस्पताल बनेगा। अस्पताल बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांव की बड़ी आबादी को इलाज मिलेगा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र में अस्पताल बनने के बाद इस क्षेत्र का महत्व और बढ़ेगा।राष्टीय आयुष मिशन के तहत कोलीढेक झील में जिला आयुर्वेदिक विभाग 30 बेड का अस्पताल करोड़ों की लागत से बनाएगा। 80 नाली भूमि पर केंद्र पोषित योजना से अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर हटों का निर्माण भी किया जाएगा। क्षेत्र का यह पहला नेचुराेपैथी और योग अस्पताल होगा। यहां पर योग को बढ़ावा देने के साथ ही योग के माध्यम से लोगों को इलाज मिलेगा। पर्यटन की दृष्टि से कोलीढेक झील में नौकायन का लुफ्त लेने के लिए पर्यटक आते हैं। ऐसे में योगा नेचुरोपैथी अस्पताल बनने के बाद पर्यटकों की आवाजाही अधिक बढ़ेगी।
Trending Videos

कोट
प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल में आयुर्वेदिक पद्धति से मरीजों का इलाज होने के साथ योगा कार्यक्रमों का भी आयोजन भविष्य में होगा। - आनंद सिंह गुसाईं, जिला आयुर्वेदिक ओर यूनानी अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed