सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The location of the attacking leopard could not be found even after seven days

Champawat News: सात दिन बाद भी नहीं मिल पाई हमलावर तेंदुए की लोकेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 07 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The location of the attacking leopard could not be found even after seven days
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में महिला पर हमला कर घायल करने वाला तेंदुए की लोकेशन वन विभा को नहीं मिल पाई है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने और उसकी लोकेशन पता करने के लिए ट्रेप कैमरे और पिंजरे लगाए हुए हैं।
Trending Videos

ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द हमलावर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने जंगल गई तुलसी देवी (52) पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था, उसका इलाज हल्द्वानी के अस्पताल में चल रहा है। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। लड़ीधूरा शैक्षिक एंव सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, दीपक चंद्र जोशी आदि लोगों ने बताया कि क्षेत्र में घटना के बाद से ग्रामीण काफी डरे सहमे हैं। ग्रामीण जानवरों के लिए चारा लाने के लिए भी जंगल नहीं जा रहे हैं। तेंदुए के खौफ के बाद लोगों ने सुबह शाम घूमना बंद कर दिया है। लोगों ने तेंदुए की लोकेशन पता करने के लिए अतिरिक्त ट्रेप कैमरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और लोगों को जागरूक भी कर रही है। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे और दो ट्रेप कैमरा लगाए गए हैं, लेकिन तेंदुए न तो ट्रैप कैमरों के पास आया और न हीं पिंजरों के पास। रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्क रहते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed