{"_id":"6a53eaf003687f296008c18c","slug":"pm-shri-gic-champawat-becomes-a-school-with-100-teacher-staffing-sanskrit-teacher-also-appointed-champawat-news-c-8-1-hld1050-798790-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीएम श्री जीआईसी चंपावत बना शत-प्रतिशत शिक्षकों वाला विद्यालय, संस्कृत शिक्षक भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीएम श्री जीआईसी चंपावत बना शत-प्रतिशत शिक्षकों वाला विद्यालय, संस्कृत शिक्षक भी तैनात
Mon, 13 Jul 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नगर स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल राजकीय इंटर कॉलेज में दो वर्ष से रिक्त चल रहे संस्कृत शिक्षक के पद पर नियुक्ति होने से छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से संस्कृत विषय के शिक्षक के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बता दें कि जिले में एकमात्र पीएम श्री विद्यालय में सबसे अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विद्यालय प्रबंधन लगातार शिक्षा विभाग को पत्राचार कर रिक्त पद को प्राथमिकता के आधार पर भरने की मांग कर रहा था। विभाग ने मांग को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक प्रशांत तिवारी की विद्यालय में तैनाती कर दी है। संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति के बाद अब विद्यार्थियों को नियमित रूप से विषय का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी बेहतर ढंग से हो सकेगी। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट का कहना है कि शिक्षक की तैनाती से शैक्षणिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। अभिभावकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए शिक्षा विभाग से भविष्य में अन्य रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदर्श जिले के आदर्श विद्यालय में शत-प्रतिशत शिक्षकों की तैनाती हो गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और विद्यालय परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार जताया।
अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सका मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम टनकपुर में चल रही इंट्रा स्टेडियम लीग का मैच अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सका है। मैच नहीं होने से दर्शकों में मायूसी है। अब सोमवार को दो मैच टनकपुर स्टेडियम में खेले जाएंगे। फुटबाल कोच गौरव खोलिया ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से बीच खेला जाने वाला मैच नहीं हो सका। सोमवार को पहला मैच चार बजे से नंधौर एफसी और टनकपुर रेंजर्स के बीच होगा। जबकि दूसरा मैच शाम पांच बजे से सिटी स्पोर्टिंग और शारदा एफसी के बीच होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें रणजी खिलाड़ी भी शामिल हैं। अब तक हुए दो मुकाबलों में पहला मैच सिटी स्पोर्टिंग ने जीतकर लीग टेबल में पहला स्थान बनाया है। जबकि शनिवार को शारदा एफसी और नंधौर एफसी के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 गोल ड्रॉ रहा। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।