फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Self-help group women set up a Rakhi stall at the post office.

Champawat News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डाकघर में लगाया राखियों का स्टाॅल

Wed, 05 Aug 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Self-help group women set up a Rakhi stall at the post office.
लोहाघाट डाकघर में रंग बिरंगी रा​खियों का स्टाल लगाकर बिक्री करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।
लोहाघाट (चंपावत)। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए लोहाघाट डाकघर में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से राखी स्टॉल लगाया गया है। जहां मां वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंग बिरंगी राखियों उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें डाकघर की ओर से राखियों को देश और विदेशों तक पहुंचाने में पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

डाकघर पिथौरागढ़ के डाक अधीक्षक अशोक पाठक के दिशा निर्देशन और पोस्टमास्टर जगदीश चंद्र पांडेय की देखरेख में डाकघर में महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से स्टॉल लगाया गया है। पोस्ट मास्टर पांडेय ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश के चलते यहां स्थानीय महिलाओं की ओर से तैयार की गई रंग बिरंगी राखियां लोगों को उचित दर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों में रहने वाले लोगों तक राखी सही समय पर पहुंचाने की व्यवस्था डाकघर के माध्यम से कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाने की अपील की है। समूह की उपाध्यक्ष आशा बोहरा, हीरा अधिकारी, रेखा जोशी, सोमन मेहरा, दिया जोशी, रैना तिवारी, राकेश पंत, दीपक सक्टा, ईश्वरी भट्ट, राकेश बोहरा, केदार बोहरा, विवेक अली, राजेश चौबे, विनय, रोहित आदि-आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed