{"_id":"6a7377862b3004cb560a63c8","slug":"mla-mayukh-mahar-extends-support-to-the-agitation-by-the-villagers-of-zarajibli-and-lashes-out-at-the-government-champawat-news-c-230-1-alm1001-145278-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विधायक मयूख महर ने जाराजिबली के ग्रामीणों के आंदोलन का दिया समर्थन, सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विधायक मयूख महर ने जाराजिबली के ग्रामीणों के आंदोलन का दिया समर्थन, सरकार पर बोला हमला
Wed, 05 Aug 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जारा जिबली के ग्रामीणों के समर्थन में पहु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर जारा जिबली के ग्रामीण तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे हैं। विधायक मयूख महर ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गहरी नींद में सोई है। उसे जगाने का काम मिलकर किया जाएगा।
दूरस्थ बंगापानी तहसील क्षेत्र के ग्राम जारा जिबली के ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। कलक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने हमें गुमराह कर हमारे बच्चों की अनदेखी की है। अब हम सरकारी की झूठी बातों में नहीं आएंगे। जब तक विद्यालय का उच्चीकरण नहीं होता आंदोलन खत्म नहीं होगा।
ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे विधायक मयूख महर ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश की जनता स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मजबूर होकर जाराजिबली के लोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है जो सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। सरकार को विद्यालय का उच्चीकरण करना होगा। ग्राम प्रधान वीर विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान जयंती देवी, भगत सिंह, नंदन सिंह सहित अन्य लोग धरने पर डटे रहे।