फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A wild boar attacked a merchant on his way to his shop, leaving him seriously injured.

Champawat News: दुकान की तरफ जा रहे व्यापारी को जंगली सूअर ने हमला कर किया गंभीर घायल

Wed, 05 Aug 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A wild boar attacked a merchant on his way to his shop, leaving him seriously injured.
जंगली सूअर के हमले में घायल जीत सिंह।
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक में सिमलखेत से लगे अल्मोड़ा जिले के दसोला बडियार गांव के इड़यानी तोक में जंगली सुअर ने हमला कर व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह व्यापारी जीत सिंह अपनी दुकान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर सूअर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर हालत में परिजन घायल जीत सिंह को निजी वाहन से उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लाए। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया घायल का उपचार डॉ. करन बिष्ट, डॉ. वसीम ने किया। उन्होंने बताया सूअर के हमले से जीत सिंह के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण प्रकाश सिंह, दीवान सिंह, राम सिंह ने बताया जंगली सूअर किसानों की मेहनत को पूरी तरह बर्बाद कर जा रहे हैं। वहीं, अब व्यापारी पर हमले के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से जंगली जानवरों से सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed