{"_id":"6a035e4cc7d6d1ed410e2e91","slug":"several-proposals-for-health-and-education-approved-at-mineral-trust-fund-meeting-champawat-news-c-229-1-cpt1009-139037-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खनिज न्यास निधि बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा के कई प्रस्तावों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खनिज न्यास निधि बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा के कई प्रस्तावों को मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने स्वीकृत योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक्सरे तकनीशियन की नियुक्ति अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। यह कदम जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए फायदेमंद होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। शिक्षा क्षेत्र में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए परिवहन सुविधा के प्रस्ताव भी स्वीकृत हुए। इसके तहत जीआईसी और जीजीआईसी सुखीढांग, विविल और बापरू विद्यालयों के विद्यार्थियों को वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे धूरा, वयालधूरा, चौड़ाकोट, सिलाड़, सिमलौदा और आसपास के ग्रामीण छात्रों को लाभ मिलेगा। डीएम ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन निधि के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सीएमओ देवेश चौहान, सीईओ मान सिंह और जिला खान अधिकारी राहुल रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
ग्रामीण छात्रों को परिवहन सुविधा
शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा स्वीकृत की गई है। जीआईसी और जीजीआईसी सुखीढांग, विविल और बापरू विद्यालयों के छात्रों को वाहन मिलेंगे। इससे धूरा, वयालधूरा, चौड़ाकोट, सिलाड़, सिमलौदा जैसे क्षेत्रों के छात्रों को सीधा लाभ होगा।