सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three youths from Champawat district are stranded in Gulf countries, leaving their families worried

Uk: चंपावत जिले के तीन युवा खाड़ी देशों में फंसे, परिजनों को सता रही चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Mar 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

चंपावत के दुबड़जैनल गांव के तीन युवक खाड़ी देशों में बढ़ते मिसाइल हमलों के बीच बहरीन और दुबई में फंसे हुए हैं। घर में जहां होली की तैयारियां चल रही हैं वहीं अब अपनों की सलामती के लिए परिजन ईश्वर से कामना कर रहे हैं।

Three youths from Champawat district are stranded in Gulf countries, leaving their families worried
दुबई के प्रमुख डाउन टाउन शहर के हिस्से से निकलता धुंआ।
विज्ञापन

विस्तार

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों ने उत्तराखंड के सीमांत जिले चंपावत के तल्लादेश क्षेत्र में चिंता पैदा कर दी है। ग्राम पंचायत मंच के दुबड़जैनल गांव के तीन युवा इस समय युद्ध जैसी स्थिति के बीच बहरीन और दुबई में फंसे हुए हैं। घर में जहां होली की तैयारियां चल रही हैं वहीं अब अपनों की सलामती के लिए परिजन ईश्वर से कामना कर रहे हैं उन्होंने भारत सरकार से भी उनके लाडलों को वहां से सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है।

Trending Videos

दुबड़जैनल निवासी 22 वर्षीय राहुल महर और 25 वर्षीय राहुल पिछले डेढ़ साल से बहरीन के मुख्य शहर के एक होटल में कार्यरत हैं। रविवार सुबह (1 मार्च) भारतीय समयानुसार करीब 11 बजे राहुल ने संवाद टीम को फोन पर बातचीत में वहां के खौफनाक मंजर को साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि हर घंटे में आसमान से मिसाइलें गिर रही हैं। अभी महज 45 मिनट पहले दो मिसाइलें दागी गईं। हम कमरों में कैद हैं। बाहर जाने पर सख्त पाबंदी है। खाने-पीने की फिलहाल दिक्कत नहीं है लेकिन अनहोनी का डर हर पल सता रहा है। सुरक्षा कारणों से स्थानीय प्रशासन ने किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो साझा करने पर रोक लगा रखी है।

इसी गांव के 27 वर्षीय अनिल महर पिछले चार साल से दुबई के पॉश इलाके डाउनटाउन (जहां बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल और दुबई फाउंटेन आदि स्थित हैं) में काम कर रहे हैं। अनिल ने बताया कि स्थिति बेहद चिंताजनक है। मिसाइलें गिरने के बाद इमारतों का मलबा तिनकों की तरह उड़ता दिखाई दे रहा है। चारों ओर धुएं का गुबार है। अनिल ने बताया कि वह सुरक्षित है लेकिन सरकार की सख्त हिदायत के कारण वे भी अपने कमरे में ही कैद रहने के लिए मजबूर हैं। संवाद

होली की खुशियां डर में बदलीं

इन युवाओं के परिवारों में जहां गुझिया और मठरी बनाने की तैयारी हो रही थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। अमेरिका-इस्रराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के खतरों ने दुबड़जैनल की होली की रौनक छीन ली है। अब परिवार के लोग अधिक चिंतित हैं। उन्हें अनहोनी की चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed