{"_id":"6a54d0996a791f237d0ff75f","slug":"122-patients-receive-medical-care-at-camp-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-3027-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शिविर में 122 रोगियों को मिला स्वास्थ्य लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शिविर में 122 रोगियों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Mon, 13 Jul 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आयुर्वेद-योग अपनाने का चिकित्सकों ने दिया संदेश
हरिद्वार। सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड बहादराबाद में सोमवार को बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 122 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क परामर्श और दवाएं दी गईं। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। राजकीय यूनानी चिकित्सालय, पिरान कलियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं। जिला चिकित्सालय आयुष विंग, हरिद्वार के चिकित्साधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद में रोगों की रोकथाम पर विशेष बल दिया गया है। शिविर में योग, प्राणायाम, दिनचर्या, ऋतुचर्या और आहार-विहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने लोगों को आयुर्वेद और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति ने आयुष विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया और चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं भी चिकित्सकीय परामर्श लिया।