फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested on charges of sexual exploitation under the pretext of marriage

Haridwar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में एक गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 13 Jul 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
One arrested on charges of sexual exploitation under the pretext of marriage
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन

बहादराबाद। शादी का झूठा आश्वासन देकर युवती का करीब तीन वर्ष तक यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, एक युवती ने शिकायत में आरोप लगाया था कि एक युवक ने विवाह का भरोसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विवाह के लिए कहा तो उसने ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। सोमवार को दबिश देते हुए आरोपी को पीपल चौक से नहर पटरी होते हुए ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed