{"_id":"6a26c22da91aac863809e185","slug":"45-luxury-buses-running-illegally-were-challaned-and-six-were-seized-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-149873-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अवैध रूप से दौड़ रहीं 45 लक्जरी बसों के चालान और छह सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अवैध रूप से दौड़ रहीं 45 लक्जरी बसों के चालान और छह सीज
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग की आरे से चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान
- पांच वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति की
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से दौड़ रहीं 45 लक्जरी बसों के चालान और पांच बसों को सीज कर दिया। पांच वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र भी निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्री वाहनों के सुरक्षित और नियमबद्ध संचालन के उद्देश्य से छह और सात जून को यात्री वाहनों की चेकिंग गई।
यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिद्वार नेहा झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्णा पलारिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों, इंटरसेप्टर वाहनों और तकनीकी निरीक्षण दलों की ओर से संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान के तहत हरिद्वार, रुड़की, राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख यात्री मार्गों, बस अड्डों आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर संचालित लक्जरी बसों व यात्री वाहनों का व्यापक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, कर अदायगी, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, चालक अनुज्ञप्ति, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास व्यवस्था आदि अनिवार्य सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान अनेक वाहनों में विभिन्न प्रकार की तकनीकी और वैधानिक अनियमितताएं पाई गईं जिन पर मोटर वाहन अधिनियम और संबंधित नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई।
विशेष अभियान के दौरान कुल 45 बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 06 बसों को सीज किया गया। तकनीकी मानकों के अनुरूप न पाए जाने वाले पांच वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने के लिए संस्तुति की गई।
इस मौके पर परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, भारत भूषण, मुकेश भारती, रविंद्र पाल सैनी, हरीश रावल, संगीता धीमान, नवीन तिवारी, केके बिजल्वाण, आनंद वर्धन आदि मौजूद रहे।

Trending Videos