सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman assaulted at Har Ki Pauri, video goes viral, accused arrested

Haridwar News: हरकी पैड़ी पर महिला से मारपीट, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 08 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Woman assaulted at Har Ki Pauri, video goes viral, accused arrested
विज्ञापन
- नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी, पूछताछ

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना करने आई महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से एक युवक महिलाओं को परेशान कर रहा था। रविवार को जब महिलाओं ने उसके व्यवहार का विरोध किया और पुलिस चौकी जाने की बात कही तो उसने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, झांसी के बवीना थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहनों के साथ पिछले 14 दिनों से हरकी पैड़ी पर प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना करने आती थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति रोजाना उन्हें देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और अनर्गल बातें कहकर परेशान करता था। आरोप है कि रविवार को युवक ने फिर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर उन्होंने विरोध जताया और उसे पुलिस चौकी चलकर शिकायत करने की बात कही। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी रवि चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed