सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A man committed suicide by hanging himself in Kankhal.

Haridwar News: कनखल में फंदे पर लटककर व्यक्ति ने दी जान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
A man committed suicide by hanging himself in Kankhal.
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की जांच में कारोबार ठप होने से परेशानी की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गणपति धाम कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान विशाल गोयल (45) पुत्र सत्य प्रकाश गोयल निवासी गणपति धाम कनखल के रूप में हुई। पुलिस की छानबीन में पता चला कि विशाल गोयल पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के चलते परेशान चल रहा था। उसने किराये पर रेस्टोरेंट का संचालन किया था। लगातार नुकसान होने से वह परेशान था। पिछले एक हफ्ते से सिडकुल में नौकरी की तलाश में पहुंच रहा था। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed