{"_id":"69f365c7cb0f554eeb0052f4","slug":"a-man-with-a-reward-of-five-thousand-rupees-was-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148203-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पांच हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ताजीम निवासी इब्राहिमपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों, संदिग्ध व्यक्तियों और इनामी अपराधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लगातार फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में सात अप्रैल को ग्राम इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में आरोपी ताजीम पुत्र रिफाकत फरार चल रहा था, जिस पर एसएसपी की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को अलीपुर जाने वाले रास्ते से उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos