{"_id":"699dcdef80895e7f1d04dbc3","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-container-near-chandi-devi-flyover-haridwar-news-c-35-1-hrd1014-145412-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चंडी देवी फ्लाईओभर के पास कंटेनर में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चंडी देवी फ्लाईओभर के पास कंटेनर में लगी भीषण आग
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर चंडी देवी रोपवे से आगे गौरी शंकर के समीप मंगलवार देर शाम कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा कंटेनर आग के गोले में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार चंडी देवी गौरी शंकर के पास खड़ा कंटेनर के केविन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक राजेश और परिचालक ने तुरंत कंटेनर को सड़क किनारे रोका और बाहर कूद गए। उनके बाहर निकलते ही आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। मुख्य मार्ग पर आग लगने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर का अगला हिस्सा और उसमें रखा सामान जल चुका था। कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X