{"_id":"69d3b2c55f01cbbe5b09ae95","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-an-electric-scooter-showroom-causing-panic-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147075-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बैरियर नंबर छह के पास की घटना, काबू पाया
- आग लगने का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, कोई जनहानि नहीं
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बैरियर नंबर पांच के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई और धुएं के गुब्बार से आसपास तफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट वजह मानी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बैरियर नंबर छह के पास एक ई-स्कूटी के शोरूम में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटियों में लगी बैटरियों के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम में खड़ी स्कूटी और अन्य सामान जल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं लेकिन शॉर्ट सर्किट या बैटरी में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
Trending Videos