फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A population of 30,000 remained in darkness the entire night due to power failure

Haridwar News: बिजली गुल रहने से पूरी रात अंधेरे में रही 30 हजार की आबादी

Tue, 18 Aug 2026 05:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
A population of 30,000 remained in darkness the entire night due to power failure
बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से 30 हजार की आबादी परेशान रही। लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। करीब 17 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बीते सोमवार रात दस बजे के करीब बहादराबाद विकासखंड के सहदेवपुर, अहमदपुर ग्रांट, शेखपुर, कासमपुर, बूढ़ाहेड़ी, रंसुरा, दरेड़ा, गोलूवाला और गोविंदपुर समेत 15 गांव को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में खराबी आ गई।
विज्ञापन

यूपीसीएल बिजली आपूर्ति बहाल करने में नाकाम रहा। ऐसे में सभी गांव अंधेरे में डूबे रहे और लोगों को मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ा। मंगलवार दोपहर तीन बजे खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इससे लोगों को राहत मिली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आए दिन बिजली गुल रहने से परेशान हैं। यूपीसीएल तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करता। बावजूद इसके लॉपिंग-चौंपिंग और लाइन सुधारीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यूपीसीएल के जेई सुमित त्यागी ने कहा कि लाइन में खराबी आने से दिक्कत हुई। खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed