फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Donating blood for a sick person

Haridwar News: बीमार व्यक्ति के लिए किया रक्तदान

Tue, 18 Aug 2026 05:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Donating blood for a sick person
पथरी। ग्राम पंचायत अजीतपुर के युवाओं ने रक्तदान कर एक बीमार व्यक्ति की जान बचाई है। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने बताया कि अजीतपुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हैं और एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती हैं। मंगलवार को ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप और उनके साथ कई युवाओं ने अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया। अस्पताल में 13 अगस्त को सुनील कुमार का पहला ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद 17 अगस्त को चिकित्सकों ने सुनील कुमार का दूसरा बड़ा ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने सुनील कुमार के लिए रक्त एवं प्लेटलेट्स की आवश्यकता बताई। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप का कहना है कि उनका यह 29वां रक्तदान था। रक्तदान करने वालों में जॉनी कश्यप, गौरव, नवीन, मनीष, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed