{"_id":"6a8318ff307dba686f0242b0","slug":"bms-protest-workers-raise-a-call-to-halt-exploitation-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152790-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बीएमएस का प्रदर्शन, श्रमिकों ने शोषण रोकने के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बीएमएस का प्रदर्शन, श्रमिकों ने शोषण रोकने के लिए भरी हुंकार
Mon, 17 Aug 2026 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
मांगों को लेकर निकाली बाइक रैली, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने सोमवार को श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, सामाजिक सुरक्षा और लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने चिन्मय डिग्री कॉलेज से रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। बड़ी संख्या में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिक, यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली के दौरान श्रमिकों ने श्रमिकों का शोषण बंद करने, न्याय देने और श्रमिक हितों की अनदेखी नहीं करने के नारे लगाए। इसके बाद संगठन की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान को लेकर श्रम विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष है।
कई मामलों में श्रमिकों को समय पर न्याय नहीं मिल रहा है और शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि श्रमिकों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर लापरवाही या पक्षपात पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द वार्ता शुरू नहीं की गई और श्रम विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय मजदूर संघ इससे व्यापक आंदोलन करेगा। अनिल कुमार ने ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन का मुद्दा उठाते हुए न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये प्रतिमाह और डीए के साथ चिकित्सा सुविधा देने की मांग की।
डीसी नौटियाल, टंकार कौशल, पवन कुमार और इंद्रपाल शर्मा समेत अन्य श्रमिक नेताओं ने भी श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान ललित पुष्प पुरोहित, चंद्रशेखर चौहान, अतुल, मनमीत, पवन शर्मा, सोहन कुमार, अमित थपलियाल, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।