फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Third-party audit of accident-prone areas to be conducted.

Haridwar News: दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

Mon, 17 Aug 2026 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Third-party audit of accident-prone areas to be conducted.
हरिद्वार जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की पहल
विज्ञापन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने परिवहन सुरक्षा से जुड़े विभागों को दिए सख्त निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र की थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिन स्थानों पर बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, ऐसे दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को तत्काल चिह्नित किया जाए। इन चिह्नित क्षेत्रों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा। इस ऑडिट के माध्यम से दुर्घटनाओं के मूल कारणों का पता लगाया जाएगा, ताकि भविष्य में इन स्थानों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

---
ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने परिवहन विभाग की ओर से हुई कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जनवरी से जुलाई 2026 तक सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 1289 चालान ओवरलोडिंग पर, 8175 चालान ओवर स्पीड में, 362 चालान माल वाहनों में यात्री ढोने पर, 371 चालान मोबाइल का प्रयोग करने पर, 05 चालान नशे में वाहन चलाने पर, 19429 चालान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर और 1224 चालान सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर किए गए। वहीं पुलिस विभाग ने इसी अवधि में रेड लाइट जंप के 329 चालान किए, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए आरटीओ को 53 प्रकरण भेजा है। ओवर स्पीड के 8465 चालान, माल वाहक वाहनों में ओवरलोडिंग पर 475 चालान, माल वाहक वाहनों में यात्री ढोने पर 399 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 1026 चालान, नशे में वाहन चलाने पर 652 चालान, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर 15846 चालान और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 469 चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गड्ढा मुक्त सड़कों का लक्ष्य 15 अक्तूबर तक करना होगा पूरा
सड़कों की खराब स्थिति को दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण मानते हुए जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद की सभी सड़कों को हर हाल में 15 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त किया जाए। सड़क मरम्मत और गड्ढों को भरने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए केवल एक विभाग को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed