{"_id":"6a82f4a25a38ba780e0d862e","slug":"five-arrested-for-beating-up-youths-sitting-outside-a-house-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152777-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर के बाहर बैठे युवकों को पीटने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर के बाहर बैठे युवकों को पीटने वाले पांच गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, शांतिभंग में किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर बैठे युवकों को पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की रात धीरज और प्रिंस निवासी निर्मला छावनी घर के गेट के पास बैठे थे। आरोप था कि मनीष, बोबी, मोहित, धीरज, नंदी और एक अज्ञात युवक ने आकर पंच और कड़े से दोनों पर हमला कर दिया था। दोनों को बुरी तरह पीटा था। बीच-बचाव कराने आई उनकी दोस्त की बहन से भी मारपीट की थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
आरोप है कि सोमवार को एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान निर्मला छावनी में पुंडीर की चक्की के पास मनीष निवासी ब्रह्मपुरी, बोबी गिरी, धीरज गिरी निवासी मनसा देवी मार्ग जोगिया मंडी, करन उर्फ नंदी निवासी भीमगोड़ा गुसाईं गली, मोहित निवासी बंगाली बस्ती, ब्रह्मपुरी प्रिंस के साथ बहसबाजी करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
मामला बढ़ने पर सभी मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।