फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Groom fired a shot from a licensed pistol at the wedding.

Haridwar News: शादी में दूल्हे ने लाइसेंसी पिस्तौल से चलाई गोली, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 17 Aug 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Groom fired a shot from a licensed pistol at the wedding.
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल में अपनी ही शादी में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाते हुए दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। 21 दिन पहले हुई शादी का वीडियो हाल ही में वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को लक्सर रोड स्थित वाटिका फार्म, जगजीतपुर में टांडा मेहतोली, सुल्तानपुर निवासी योगेश कुमार की शादी की पार्टी आयोजित की गई थी। इसी दौरान योगेश कुमार ने एक हाथ से दुल्हन का हाथ पकड़कर आगे बढ़ते हुए दूसरे हाथ से अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से एक के बाद एक फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग करते हुए वीडियो बनवाया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो जमकर वायरल हुआ और लाखों लोगों ने इसे देखा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। कनखल कोतवाली में तैनात एएसआई ललित मोहन सिंह की ओर से रविवार की देर रात आरोपी योगेश कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed