{"_id":"6a82f1e67065a7d61d017925","slug":"youth-arrested-on-charges-of-sexual-exploitation-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152775-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किशोरी को बहलाकर यौन शोषण करने के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किशोरी को बहलाकर यौन शोषण करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किशोरी को बहलाकर ले जाने के बाद यौन शोषण किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह किशोरी घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सुराग मिलने के बाद पुलिस ने 16 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर जुबेर निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर, हरिद्वार को पीठ बाजार में गुलाव बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।