फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Admission in Sanskrit University till 31st

Haridwar News: संस्कृत विश्वविद्यालय में अब 31 अगस्त तक लिए जाएंगे प्रवेश

Sun, 16 Aug 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 16 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Admission in Sanskrit University till 31st
- प्रवेश नहीं लेने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं विस्तारित तिथि तक संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में दाखिला नहीं ले सके थे।

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में योग, कंप्यूटर, संस्कृत, पर्यावरण जागरूकता और व्यावहारिक अंग्रेजी विषयों में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को संबंधित विषयों का व्यावहारिक एवं आधारभूत ज्ञान दिया जाता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में योग, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, कर्मकांड एवं पौरोहित्य और कंप्यूटर अनुप्रयोग आदि विषयों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। स्नातक स्तर पर शास्त्री आदि संबंधित पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर योग, पत्रकारिता, नव्यव्याकरण, संस्कृत साहित्य, दर्शनशास्त्र, इतिहास, एजुकेशन, हिंदी एवं भाषाविज्ञान, वेद (शुक्ल यजुर्वेद) और ज्योतिष सहित विभिन्न पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार ने बताया कि प्रवेश संबंधी सूचना विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed