{"_id":"6a81b0bbdef15e7c390c9e21","slug":"mla-upset-over-more-than-1700-notices-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-152731-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 838 आपत्तियां, 1700 से ज्यादा नोटिस पर विधायक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 838 आपत्तियां, 1700 से ज्यादा नोटिस पर विधायक नाराज
Sun, 16 Aug 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंडीखाता में एसआईआर जागरूकता गोष्ठी में हरिद्वार ग्रामीण विधायक ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/लालढांग। गैंडीखाता में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जागरूकता गोष्ठी में वन गुर्जर परिवारों की समस्याएं सुनीं। एसआईआर में गैंडीखाता गुर्जरबस्ती के 838 मतदाताओं पर आपत्ति और 1700 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने लोगों को जल्द रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
रविवार को गोष्ठी में पत्रकारों से बातचीत में विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि खास तौर पर वन गुर्जर समुदाय को एसआईआर प्रक्रिया में काफी दिक्कतें हो रही हैं। वन परमिट 11 दस्तावेजों में से एक है। पहले इसे लेकर भी समस्या आ रही थी, फिर डीएम से मिलकर इसे वैध कराया गया। परिवार रजिस्टर की नकल तुरंत उपलब्ध कराई जाए, इसमें आनाकानी न की जाए।
सामने आ रहा है कि सुनवाई की तारीख नजदीक है, लेकिन नकल नहीं दी जा रही है। विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए। लोगों का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए, इसके लिए पूरा संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने कहा कि वन गुर्जरों के पास 1920 का रिकॉर्ड उपलब्ध है। इतना पुराना तो राजस्व क्षेत्र में रहने वाले लोगों के पास भी नहीं है। कहा कि वन गुर्जरों का पुनर्वास हो चुका है, कई आज भी संघर्ष कर रहे हैं। तीन-तीन पीढ़ियों से ये लोग मतदान करते आ रहे हैं।
एक ग्राम प्रधान किसी के इशारे पर गुर्जर समुदाय के 55 परिवारों को टारगेट कर रहे हैं। युसूफ गुर्जर ने कहा कि आज हमें परिवार रजिस्टर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। 2014 के बाद से पेपर ढूंढने में ही लगे हैं। एक पेपर मिलता है तो दूसरा ढूंढना शुरू कर दिया जाता है। इस दौरान शैलेंद्र पाठक, हकीम मुला, इरशाद बढ़ाना, आजाद चेची, युसूफ गुर्जर, डालो कसाना, बुल्ली आदि मौजूद रहे।