फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two accused nabbed in theft case

Haridwar News: चोरी मामले में दो आरोपी दबोचे, विद्युत उपकरण बरामद

Sun, 16 Aug 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 16 Aug 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused nabbed in theft case
बिजनौर के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, कॉपर वायर-विद्युत उपकरण बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित केविनकेयर प्रा. लि. में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कंपनी से चोरी किया गया करीब 90 मीटर कॉपर वायर समेत पीएलसी, एमसीबी, पावर कॉन्टैक्टर, टाइमर और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य विद्युत उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
14 अगस्त को कंपनी के प्लांट एचआर कुलदीप सिंह की तहरीर पर कंपनी परिसर से तार, मोटर और अन्य सामान चोरी होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि चार-पांच अज्ञात लोग कंपनी परिसर में घुसे और करीब 200 मीटर केबल तार समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने कंपनी में लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि 15 अगस्त को पुलिस टीम सूर्यनगर कॉलोनी तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान साहिल निवासी स्योहारा बिजनौर हाल रोशनाबाद और साहिल निवासी रोशनाबाद को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास दो सफेद कट्टों में कंपनी से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed