फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The country does not belong solely to politicians: Ramdev

देश केवल राजनेताओं का नहीं, 145 करोड़ नागरिकों का : रामदेव

Sun, 16 Aug 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 16 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The country does not belong solely to politicians: Ramdev
स्वतंत्रता दिवस पर योग गुरु रामदेव बोले- गालीबाज नहीं, हुनरबाज बनें
विज्ञापन

घृणा-नफरत की दीवारें तोड़नी होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश केवल कुछ राजनीतिक पार्टियों, सत्ता पर काबिज लोगों, पीएम, सीएम, एमपी, एमएलए का ही नहीं, बल्कि, 145 करोड़ भारतीयों का है, जो अधिकार और कर्तव्य राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के हैं, उतने ही ऊंचे कर्तव्य और अधिकार प्रत्येक नागरिक के भी हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर पतंजलि योगपीठ योगपीठ-2 स्थित योगभवन में स्वामी रामदेव ने कहा कि दुर्भाग्य से सड़कों से संसद तक आज घृणा व नफरत का वातावरण बना है। धिक्कार है उन लोगों को जो भारत के नागरिकों के नाम पर एक-दूसरे से घृणा करते हैं, राजनीतिक व जातीय तौर पर नफरत करते हैं।
विज्ञापन

ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, दलित, आदिवासी, वनवासी, हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एक-दूसरे के सामने ऐसे बैर-विरोध के साथ खड़े हैं। जैसे एक-दूसरे के खून के प्यासे हों। 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के लोग ये संकल्प लें कि हमें ये घृणा व नफरत की दीवारें तोड़नी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे और युवा आपस में न लड़ें, जैन-जेड भी आपस में लड़ने वाले या सड़कों पर अराजकता और अनार्की फैलाने वाले नहीं हों। हमें अपने अधिकारों के लिए भी लड़ना है, और अपने कर्तव्यों का पालन भी करना है, कहा कि हमें गालीबाज नहीं, हुनरबाज बनना है।
कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ लोग बेईमान और भ्रष्ट हैं। जिन वीर-वीरांगनाओं व ऋषि-ऋषिकाओं की शहादत की बदौलत यह देश आजाद हुआ, वह उनके प्रति कृतघ्नता व अपमान कर रहे हैं। बेईमानी व भ्रष्टाचार भारत की जड़ों को खोखला कर रहे हैं। चारों तरफ लोग अपने अधिकारों के लिए हाहाकार कर रहे हैं।

कुछ लोगों ने सत्ता, संपत्ति व संसाधनों पर कब्जा कर लिया है। समाज में असमानता की खाई बड़ी गहरी हो गई है। पेपर लीक न हों, सबको नौकरी के समान अवसर मिलें। कहा कि जैसे हम नवरात्र, जन्माष्टमी, शिवरात्रि पर और मुस्लिम भाई रमजान में उपवास करते हैं, वैसे ही आज के दिन सब उपवास करें और राष्ट्र की आराधना करें। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यदि हम सब अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाएं तो निश्चित ही भारत बहुत जल्द विश्वगुरु बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed