फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Man dies after being hit by Shatabdi Express

Haridwar News: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sun, 16 Aug 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 16 Aug 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by Shatabdi Express
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया हादसे की बात सामने आई है।
विज्ञापन

घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की है। जब भगत सिंह चौक के पास अचानक एक व्यक्ति शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। कुछ देर बाद मृतक की पहचान कुणाल (40) निवासी घासमंडी ज्वालापुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुणाल रेल लाइन के पास पहुंचकर दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ संजय चौहान ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed