फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A surge of faith began to swell.

कांवड़: अगले चार दिन पुलिस और प्रशासन के लिए सबसे बड़ी परीक्षा

Thu, 06 Aug 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 06 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
A surge of faith began to swell.
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- पंचक खत्म होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब, अब होगी भागमभाग
- अलग-अलग राज्यों से डाक कांवड़ियों के वाहन पहुंचने लगे हरिद्वार

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। पंचक समाप्त होने के बाद आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। अब डाक कांवड़ यात्रियों की आमद तेज होने के साथ ही धर्मनगरी में भागमभाग का दौर शुरू होने जा रहा है। अलग-अलग राज्यों से डाक कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों के वाहन हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। आने वाले चार दिन पुलिस और प्रशासन के लिए सबसे कठिन परीक्षा वाले होंगे।
डाक कांवड़ के वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। कांवड़ मेले के शुरुआती दिनों में पैदल कांवड़ यात्रियों की संख्या अधिक रही। अब मंगलवार को पंचक समाप्त होने के बाद से बुधवार, बृहस्पतिवार से डाक कांवड़ का जोर बढ़ गया है।
विज्ञापन

बैरागी कैंप समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में डाक कांवड़ यात्रियों के वाहन दिखाई देने लगे हैं। कई राज्यों से शिवभक्त जत्थों के रूप में हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी अंतिम चरण पर पूरा फोकस कर दिया है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया है।

डाक कांवड़ के अंतिम चरण में हरिद्वार से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यातायात को नियंत्रित रखने की होगी। ऐसे में अगले चार दिन पुलिस-प्रशासन के इंतजामों की असली परीक्षा माने जा रहे हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि डाक कांवड़ वाहनों के प्रवेश व निकासी के लिए इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed