फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress raises objections to SIR notices.

Haridwar News: एसआईआर के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Thu, 06 Aug 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 06 Aug 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Congress raises objections to SIR notices.
फोटो समाचार
विज्ञापन

कहा, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को बिना स्पष्ट कारण बताए नोटिस भेजे जा रहे हैं। इससे आम लोगों में भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से पूरे प्रदेश में खलबली मची हुई है। उनका आरोप है कि विभिन्न राज्यों में चल रहे इस अभियान के दौरान सामने आ रही समस्याओं के बावजूद निर्वाचन आयोग आवश्यक सुधार नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जबकि कई नोटिसों में त्रुटि का कारण तक उल्लेख नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भी नोटिस मिला है। हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर ही 800 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं।

आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि दो माह तक चली निर्वाचन आयोग की कवायद के बाद इस तरह के नोटिस जारी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर बीएलओ की सहमति के बिना मतदाता बनाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इस मौके पर कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, मनोज सैनी, नईम कुरैशी, फुरकान अली, विकास चंद्रा, अरशद, कैलाश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed