फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man ran away with a Kanwar, was caught and beaten, the video went viral.

Haridwar News: कांवड़ ले भागा युवक, पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 27 Jul 2026 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
A young man ran away with a Kanwar, was caught and beaten, the video went viral.
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को सिंहद्वार पुल के पास एक युवक पर कांवड़ चोरी करने का आरोप लगा। बताया गया कि युवक कांवड़ लेकर मौके से भाग निकला, जिसके बाद कांवड़ियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बहादराबाद क्षेत्र में उसे कलश सहित पकड़ लिया गया। युवक के पकड़े जाने पर मौके पर काफी देर तक हंगामा रहा। आक्रोशित कांवड़ियों ने युवक की पिटाई भी कर दी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालती दिखाई दे रही है। वहीं कांवड़िया राहुल पूरी घटना की जानकारी देता नजर आ रहा है। क्षेत्राधिकारी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed