{"_id":"69aadf72c0a97ca0bd0c15d8","slug":"accused-involved-in-drug-trafficking-arrested-under-ndps-act-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145778-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नशा तस्करी में लिप्त आरोपी पिट एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नशा तस्करी में लिप्त आरोपी पिट एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से चोरी-छिपे मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। जिले में इस एक्ट के तहत यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले लक्सर में कार्रवाई की गई थी।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पथरी पुलिस को सूचना मिली थी कि परवेज उर्फ छोटा नाम का व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है और क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी गई। इस पर उत्तराखंड शासन ने धारा पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शासनादेश 16 फरवरी जारी किया।
थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने खोजबीन करते हुए आरोपी परवेज उर्फ छोटा को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending Videos