{"_id":"69d8e378d2e50bb12009137e","slug":"accused-of-killing-a-youth-by-pushing-him-into-a-canal-report-filed-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147270-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नहर में धक्का देकर युवक की हत्या करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नहर में धक्का देकर युवक की हत्या करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में लापता हुए युवक की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। युवक की मां का आरोप है कि जुए के पैसों के विवाद में आरोपी ने उनके बेटे को गंगनहर में धक्का देकर मार डाला और बाद में खुद ही अपना जुर्म कबूल किया।
पुलिस के अनुसार, लाल मंदिर काॅलोनी निवासी कर्मवती ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा नरेंद्र 25 सितंबर 2025 की शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद 28 सितंबर को ज्वालापुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अगले दिन 29 सितंबर को पुलिस की सूचना पर परिजन पथरी पावर हाउस, बहादराबाद पहुंचे, जहां गंगनहर से बरामद शव की पहचान नरेंद्र के रूप में हुई। आरोप है कि साथ मौजूद पड़ोसी अंकुर ने शव की पहचान को लेकर परिवार को गुमराह किया और यहां तक कह दिया कि यदि शव नरेंद्र का निकला तो वह एक लाख रुपये या अपना टेंपो हार जाएगा, जिससे परिवार को उस पर शक हुआ।
आरोप लगाया कि एक अक्तूबर की रात घर में घटना को लेकर चर्चा के दौरान आरोपी अंकुर ने सभी के सामने माफी मांगते हुए कहा कि जुए के पैसों को लेकर उसका नरेंद्र से विवाद हुआ था और उसने उसे ज्वालापुर के जग्गू घाट स्थित नहर में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उसने परिवार को धमकी भी दी कि यदि उन्होंने कोई कार्रवाई की तो उन्हें भी जान से मार देगा। कर्मवती का कहना है कि उन्होंने पहले ज्वालापुर थाना और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos