सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of sexually exploiting a teenager under the pretext of marriage

Haridwar News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 08 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexually exploiting a teenager under the pretext of marriage
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
Trending Videos

पथरी। थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला ने देर रात युवक को कमरे में देखा जिसके बाद वह दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी जबकि पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। चार जून की रात करीब 11 बजे उसकी अचानक आंख खुली और उसे बेटी के पास किसी के होने का आभास हुआ। लाइट जलाकर देखने पर एक युवक उसकी नाबालिग बेटी के पास दिखाई दिया। उसे देखते ही युवक दीवार फांदकर मौके से भाग गया और अपना मोबाइल फोन वहीं छोड़ गया।आरोप है कि पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि युवक पिछले करीब तीन माह से उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। साथ ही किसी को जानकारी देने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी थी जिसके कारण किशोरी ने यह बात परिवार को नहीं बताई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में साहिद निवासी बुक्कनपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed