सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Allegations of being fired on false theft charges

Haridwar News: चोरी के झूठे मामले में नौकरी से निकालने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 08 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Allegations of being fired on false theft charges
विज्ञापन
- सिडकुल क्षेत्र का मामला, श्रम विभाग पहुंची शिकायत, जांच शुरू
Trending Videos

सिडकुल। औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला गार्ड को कथित तौर पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया गया है। पीड़िता ने अब न्याय के लिए श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाया है।
रावली महदूद की निवासी मीनू त्यागी ने सहायक श्रम आयुक्त को दी गई शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से सिडकुल की एक प्रतिष्ठित कंपनी में बतौर सुरक्षाकर्मी पद पर तैनात थीं। आरोप है कि उन्हें बिना किसी सबूत के अचानक चोरी के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया। जब उन्होंने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कंपनी प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की तो प्रबंधन ने टाल-मटोल शुरू कर दी और कैमरे की जांच नहीं कराई। पीड़िता का कहना है कि उन्हें जबरन फंसाया गया है जिससे उनकी छवि और जीविका दोनों प्रभावित हुई है। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है और नियमानुसार संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया जा रहा है। विभाग दोनों पक्षों को सुनकर मामले की निष्पक्ष जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed