{"_id":"6a2573b4c014af69120e5372","slug":"allegations-of-dowry-harassment-and-triple-talaq-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149825-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक का आरोप, पति समेत नौ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक का आरोप, पति समेत नौ पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
- 17 साल की शादी के बाद महिला को चार बच्चों सहित घर से निकालने का आरोप
हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर, तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 17 साल की शादी के बाद महिला को बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, शाजिदा निवासी ग्राम घोड़ेवाला बहादराबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2008 में उसका निकाह याकूब निवासी ग्राम सुल्तानपुर कुनहारी, थाना लक्सर के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगा। दो लाख देने के बावजूद तीन लाख व बुलेट बाइक की मांग जारी रही। आरोप है कि उसका पति याकूब, ससुर अली मोहम्मद, जेठ भूरा, जेठानी शहनाज, देवर नाजिम, देवरानी बुशरा, देवर गुल्लू, देवरानी नगमा, जेठ की पुत्री बुशरा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि 30 मई की रात पति नशे की हालत में घर पहुंचा और मारपीट की। विरोध करने पर उसका सर दीवार में मार दिया। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पति को तीन तलाक देने के लिए उकसाया। आरोप है कि इसके बाद पति ने चारों बच्चों के सामने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अपने 17, 15, 14, 10 वर्षीय बच्चों के साथ वह मायके आ गई। आरोप है कि बाद में पति मायके पहुंचकर भी गाली-गलौज और मारपीट करने लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos