सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   RLD will contest the assembly elections with strength

Haridwar News: विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगा रालोद

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 07 Jun 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
RLD will contest the assembly elections with strength
विज्ञापन
- हरिद्वार में रालोद का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ
Trending Videos

- पदाधिकारियों ने संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रेस क्लब हरिद्वार में किया गया। इस सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रालोद 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में मजबूती से उतरेगा और सरकार बनाने में भूमिका निभाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने की। त्रिलोक त्यागी ने चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के विचारों को लेकर कार्यकर्ताओं से जोड़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं और महिलाओं को सशक्त करने पर ध्यान दे रहे हैं। जयंत चौधरी का देहरादून दौरा जल्द प्रस्तावित है। रालोद के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने चौधरी चरण सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों में समानता बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि उत्तराखंड में रालोद का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने आगामी चुनावों में पार्टी की प्रभावशाली भूमिका का विश्वास जताया। पंत ने जयंत चौधरी के देहरादून कार्यक्रम को भव्य बनाने की बात कही। प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने चौधरी चरण सिंह के भूमि एवं वन सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रालोद इन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed