सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   E-rickshaw overturned after collision with roadways bus, driver seriously injured

Haridwar News: रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 07 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after collision with roadways bus, driver seriously injured
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Trending Videos

रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर घायल

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मोनू कश्यप निवासी बैरागी कैंप शेखुपुरा कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई गौरव ई-रिक्शा चलाता है। चार जून को दोपहर करीब ढाई बजे वह ज्वालापुर की ओर से आ रहा था। गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के पास पीछे से आई हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। बस चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया और गौरव के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे में ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाल प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed