पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Allegations of fraud in Luxor MLA fund, hunger strike begins

Haridwar News: लक्सर विधायक निधि में धांधली का आरोप, अनशन शुरू

Mon, 06 Jul 2026 05:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in Luxor MLA fund, hunger strike begins
सिडकुल। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के निवासी कपिल कुमार गोयल ने विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को शिकायत सौंपी है। उनका आरोप है कि आरटीआई से मिले दस्तावेज के अनुसार, विधायक निधि से दो सड़कें केवल कागजों में ही बना दी गईं। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले 14-15 महीनों से मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। कार्रवाई न होने से नाराज कपिल गोयल जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत वापस लेने के लिए उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed