{"_id":"6a4b9bf3414aa25c880d4c68","slug":"fir-lodged-against-21-for-assault-firing-in-land-dispute-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-151084-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जमीन विवाद में मारपीट, फायरिंग के आरोप में 21 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जमीन विवाद में मारपीट, फायरिंग के आरोप में 21 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। थाना क्षेत्र के दीनारपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस अदालत आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। 14 नामजद और सात अज्ञात कुल 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, संतोक सिंह निवासी दीनारपुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 1986 की चकबंदी के दौरान छोड़े गए खाद के खत्तों पर उनका परिवार लंबे समय से कब्जे में है। आरोप है कि कुछ माह से गांव के ही पुनीत व विनीत जबरन खत्ता कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। खत्ते उनके घर के पास ही दीवार से मिले हैं।
आरोप है कि बीती छह जून को पुनीत व विनीत हाथों में असलहा अपने साथ विनोद शर्मा, रजत शर्मा, अजय शर्मा, रजत शर्मा, प्रदीप शर्मा, हरीश शर्मा, परवीन उर्फ कालू, अमित, पुष्पराज, मनोज, सचिन व करीब सात अज्ञात लोग अपने हाथों में ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे व जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि सभी ने पथराव और फायरिंग करते हुए उनके पुत्र गुलाब सिंह व भतीजे मंजीत सिंह व कुलवीर सिंह पर वार किए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के विरोध पर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने और थाने में तहरीर देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।