पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pressure for settlement in sexual abuse case, FIR registered

Haridwar News: यौन शोषण के मामले में समझौते का दबाव, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 06 Jul 2026 05:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Pressure for settlement in sexual abuse case, FIR registered
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से यौन शोषण के मामले में समझौते के लिए दबाव और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया और यौन शोषण किया था। इस मामले में उन्होंने नवंबर 2025 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है। अब वह रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी और पूरे परिवार को हत्या कर देने की धमकी दे रहा है। गाली-गलौज भी कर रहा है। उसके डर की वजह से परिवार ने अपना किराये का कमरा भी छोड़ दिया और दूसरी जगह जाकर रहने लगे। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed