फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ambulance stuck in traffic, people inconvenienced

Haridwar News: ज्वालापुर में यातायात बदहाल, घंटों जाम में फंसी एंबुलेंस, लोग परेशान

Thu, 29 Oct 2026 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in traffic, people inconvenienced
- पुल जटवाड़ा और लाल पुल से सराय जाने वाले रास्तों पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर में यातायात व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पुल जटवाड़ा से सराय और लाल पुल से सराय जाने वाले मार्गों पर रोजाना लगने वाला जाम अब लोगों का समय बर्बाद कर रहा है। सुबह से रात तक वाहनों की लंबी कतारों के बीच लोगों को निकलने के लिए जूझना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई बार ज्वालापुर से सराय तक का सफर तय करने में घंटों तक का समय लग रहा है। बुधवार देर रात जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। बाद में लोगों की मदद से उसे रास्ता मिल सका।

बृहस्पतिवार सुबह भी दोनों मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, स्कूलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाने वाले लोगों के साथ सराय और आसपास के गांवों व कॉलोनियों के निवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। त्योहारों के चलते बाजारों में बढ़ी आवाजाही ने समस्या को और गंभीर कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात जाम के बीच फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए चालक को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वह दूसरे वाहन चालकों से हाथ जोड़कर रास्ता देने की गुहार लगाता रहा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सहयोग किया और एंबुलेंस को आगे निकलने का रास्ता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी यातायात निशा यादव ने बताया कि हरिलोक चौराहे पर एनएचएआई की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते हाईवे के यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया है, जिससे सराय मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। त्योहारों को देखते हुए सराय अंडरपास पर पुलिस टीम तैनात की गई है। अंडरपास पर चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों के एकत्र होने से जाम की स्थिति बन रही है। रात के समय भी पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed