फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urmila Sanawar Bail Hearing Deferred to October 31 as Police Seek Time to Submit Report Ankita murder case

हरिद्वार: उर्मिला सनावर की जमानत पर 31 अक्तूबर को होगी सुनवाई, रंगदारी के आरोप में जेल में बंद हैं अभिनेत्री

Thu, 29 Oct 2026 08:37 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 29 Oct 2026 08:37 PM IST
सार

रंगदारी और धमकी के आरोपों में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत के लिए अभी इंतजार करना होगा। पुलिस की ओर से जांच आख्या दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। अब न्यायालय में 31 अक्तूबर को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Urmila Sanawar Bail Hearing Deferred to October 31 as Police Seek Time to Submit Report Ankita murder case
उर्मिला सनावर - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

रंगदारी और धमकी के आरोपों में रोशनाबाद जिला कारागार में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है। बृहस्पतिवार को उनकी जमानत अर्जी पर न्यायालय में सुनवाई नहीं हो पाई। पुलिस की ओर से जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए समय मांगे जाने के चलते न्यायालय ने सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की है। ऐसे में अब अभिनेत्री की जमानत पर फैसला शनिवार को होने वाली सुनवाई के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर रविवार की देर रात जेल भेजा गया था। इसके बाद उनकी ओर से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। न्यायालय ने पुलिस को मामले से संबंधित जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अर्जी पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस की ओर से रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के कारण सुनवाई टल गई। लोक अभियोजक धर्मेंद्र आर्य ने बताया कि न्यायालय ने अब 31 अक्तूबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  खानपुर से चुनाव लड़कर राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं हरीश रावत, मन में अभी तक है सरकार गिराने की टीस

बता दें कि ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पांच करोड़ की फिरौती मांगने और धमकी देने का आरोप था। 25 अक्तूबर को पुलिस ने सहारनपुर स्थित घर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed