{"_id":"69cd12fe8db175575c03272b","slug":"bhels-vacant-land-has-become-a-dumping-ground-with-heaps-of-garbage-scattered-across-the-region-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-146833-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भेल की खाली भूमि बनी कूड़ाघर, दूर दूर तक लगा कूड़े का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भेल की खाली भूमि बनी कूड़ाघर, दूर दूर तक लगा कूड़े का अंबार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- फाउंड्री गेट से धीरवाली की ओर जाने वाले मार्ग पर नहीं पड़ती जिम्मेदारों की नजर
सिडकुल। एक ओर जहां पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई और जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं, वहीं, फाउंड्री गेट से धीरवाली की ओर जाने वाले मार्ग पर भेल की खाली पड़ी भूमि अब डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग पर खाली भूमि पर लंबे समय से कूड़ा फेंका जा रहा है।
वर्तमान में स्थिति यह है कि कई एकड़ में फैले इस मैदान में चारों ओर सिर्फ कबाड़, प्लास्टिक और सड़ा हुआ कूड़ा नजर आता है। गंदगी के कारण क्षेत्र में दुर्गंध से यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों का दम घुटने लगा है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुछ लापरवाह लोग और आस-पास की इकाइयां चोरी-छिपे यहा कचरा फेंक रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कूड़ा डालने वालों पर कोई जुर्माना या कार्रवाई नहीं की जा रही है। भेल प्रशासन की ओर से अपनी भूमि की घेराबंदी या निगरानी का अभाव है। नियमित सफाई न होने से यहा बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। लोगो ने कहा कि यदि समय रहते इस अवैध कूड़ा मैदान को साफ नहीं किया गया और कूड़ा फेंकने वालों पर लगाम नहीं कसी गई, तो आने वाले दिनों में यह स्थान किसी बड़ी महामारी का केंद्र बन सकता है।
Trending Videos