सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Blessings were given to the students and farewell

Haridwar News: छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान कर दी विदाई

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Blessings were given to the students and farewell
विज्ञापन
- बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने का आह्वान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। विद्या विहार एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ज्वालापुर में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं को एक भव्य समारोह में आशीर्वाद प्रदान कर विदाई दी गई। उनसे बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शोभना पालीवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रेष्ठ शिक्षा के अतिरिक्त संस्कारों से नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना है। विद्यालय में जो शिक्षा प्राप्त की उसकी परीक्षा को देने के लिए कड़ी मेहनत करें, ताकि, सर्वोच्च अंक प्राप्त कर उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो सकें। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विदाई समारोह में परीक्षार्थियों को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय निदेशक डॉ. विजयेंद्र पालीवाल ने कहा कि आज के तकनीकी युग में हर समय अपडेट रहना होगा, तभी आगे बढ़ सकते हैं। किताबी शिक्षा के अतिरिक्त सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना होगा। कौशल विकास अत्यधिक आवश्यक है। भारी मन से बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय से अपने उन शिक्षकों से विदाई ली। जिनसे वो नर्सरी कक्षा से अब तक शिक्षा प्राप्त कर रहे थे, सभी परीक्षार्थियों को परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ देकर आशीर्वाद प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed