सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bloody clash between two groups, sticks, stones, and several injured

Haridwar News: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पत्थर चले, कई घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 08 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups, sticks, stones, and several injured
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर की घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Trending Videos

- पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपियों की तलाश में दी दबिश, सभी फरार
हरिद्वार/पथरी। थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया गया। इस दौरान पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक अधिकांश लोग मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव इब्राहिमपुर निवासी खान मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह अपने बेटे की पत्नी व अपने छोटे बेटे इकरार के साथ रियासत निवासी इब्राहिमपुर के घर गए थे। आरोप है कि जब वह वहां पहुंचे तो शोकत, रुसतम, अमजद, फिरोज, वसीम, तजम्मुल, तनवीर और ताजीम, मुंतजिर से मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि रियासत को भी कमरे में बंद कर आग लगा दी, उसने बमुश्किल अपनी जान बचाई। साथ ही उन पर भी धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला का दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मोहम्मद खान के दोनों बेटे अशरफ व अफजल मौके पर पंहुचे। आरोप है कि इन दोनों पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी मौके से फरार हो गए। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें काफी देर तक दोनों पक्षों में लाठी डंडे और पत्थरबाजी होती दिख रही है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed